शिवपुरी। भारतीय थल सेना में सामान्य ड्यूटी, सैनिक क्लर्क, सैनिक ट्रेड्स मैन तथा सैनिक तकनीकी की भर्ती 4 जुलाई से 10 जुलाई 2012 तक आर्मी सैना भर्ती कार्यालय, व्यापार मेला ग्राउण्ड ग्वालियर में प्रात: 4 बजे से सुबह 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। शिवपुरी जिले में नौसेना भर्ती की जायेगी।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी गुना कर्नल श्री पी.के.दर ने बताया कि सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक क्लर्क, सैनिक ट्रेड्स मैन पद हेतु 4 जुलाई को शिवपुरी, गुना, अशोकनगर और छतरपुर के उम्मीदवार भाग लेंगे। 5 जुलाई को ग्वालियर के, 6 जुलाई को भिण्ड, 7 जुलाई को श्योपुर, टीकमगढ़, दतिया के, 8 जुलाई को मुरैना के उम्मीदवार भाग लेंगे। 9 जुलाई को केवल सैनिक तकनीकी और सैनिक नर्सिंग सहायक सैना भर्ती कार्यालय ग्वालियर के अंतर्गत आने वाले सभी 10 जिलों के उम्मीदवार भाग लेंगे। 10 जुलाई को अभिक्षमता परीक्षण केवल सफल उम्मीदवारों का होगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।