शिवपुरी - नगर की सुंदरता को बनाये रखने में पार्क की महत्तव पूर्ण भूमिका होती है और इन पार्को को हरा भरा और स्व'छ रखने के लिये नगर पालिका द्वढं संकल्पित है हमारी समस्त जन मानस से गुजारिश है कि पार्को को कचरा दान न समझे और अपने घरों का कचरा पार्को के अंदर और आस-पास न डालें।
उक्त बात नपाध्यक्षा ने वार्ड क्रमांक 13 में सफाई निरीक्षण के दौरान जन मानस को संबोधित करते हुये कही। नगर पालिका द्वारा विगत सप्ताह से नगर में सफाई अभीयान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में आज सफाई का यह कार्य वार्ड क्रमांक 13 में किया गया। इस सफाई अभियान में नपाध्यक्ष श्रीमती रिशिका अष्ठाना के साथ भाजपा नेता अनुराग बहादुर अष्ठाना, पार्षद हरीसिंह कुशवाह, बलवीर यादव, अजय भार्गव, प्रभात मिश्रा, जुगनू मित्तल, राकेश कुशवाह, नीरज खटीक तथा स्वास्थ्य अधिकारी अशोक शर्मा, सुखदेव मामा, भारत भूषण पाण्डे, रघुवीर यादव, मेवाराम करारे नपा कर्मचारी सहित आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।