शिवपुरी- जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर द्वारा गिरीश नीखरा पुत्र डॉ. ओमप्रकाश नीखरा को वाणिज्य संकाय में शीर्षक 'ग्वालियर संभाग में कृषि पर उदारीकरण का प्रभाव शोध विषय पर उपाधि प्रदान की है। उन्होंने अपना शोधकार्य प्रो. आर.सी. गुप्ता प्राध्यापक एम.एल.बी. कॉलेज ग्वालियर के निर्देशन में पूर्ण की।
इस उपलक्ष्य में डॉ. के एन. उपाध्याय, डॉ. यू.सी. गुप्ता, डॉ. एन.के. जैन, डॉ. एस.एस. खण्डेलवाल, डॉ. जी.पी, शर्मा, डॉ. के.के. जैन, डॉ. अनीता जैन, डॉ. संध्या भार्गव, डॉ. महेन्द्र कुमार, प्रो. पवन श्रीवास्तव, डॉ. पद्मा शर्मा, डॉ. रेणु राजेश, डॉ. एम.एस. राठौर आदि ने गिरीश नीखरा को बधाईयां दीं। गिरीश नीखरा शा.पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में अतिथि विद्वान के पद पर कार्यरत हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।