शिवपुरी-जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पहाड़कला में एक युवक ने शराब के नशे में धुत्त होकर फांसी के फंदे पर झूलकर मौत को गले लगा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊधम पुत्र खच्चू जाटव उम्र 40 ने शराब के नशे में धुत्त होकर घर के अंदर लगे कुंदे से टंग कर फांसी के फंदे पर झूलकर मौत को गले लगा लिया। इस बात जानकारी परिवार जनों को सुबह तब लगी जब देर सुबह नहीं उठा तो उन्होंने मकान के गेट खोले तो फांसी के फंदे पर झूलता हुए दिखा। इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दी जिस पर से पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।