रिशिका ने किया क्लीन शिवपुरी, ग्रीन शिवपुरी अभियान का शुभारंभ

0
शिवपुरी-बरसात आने से पूर्व ही हमने सीएमओ, स्वास्थ्य अधिकारी व नगर पालिका के सभी अधिकारी, कर्मचारियों को शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरूस्त कर लेने के अपने निर्णय से अवगत करा दिया है और इस कार्य योजना पर आज ही से नगर पालिका अधिकारी, कर्मचारियों और आम जन के सहयोग सेअमल भी शुरू कर दिया गया है।

उक्त बातचीत आज विशेष सफाई अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 1 में पहुंचे नगर पालिकाअध्यक्ष रिशिका अनुराग अष्ठाना ने पत्रकारों से करते हुए उनके सवालों के जबाव में बताया कि  बारिश से पूर्व नगर को पूरी तरह गंदगी से मुक्त कर साफ स्वच्छ बनाया जाएगा और बारिश में नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण करने की योजना भी है। विशेष सफाई अभियान के पहले ही दिन आज जहां सुबह से ही वार्ड क्रमांक 1 में नगर पालिका के हिटैची, डम्फर, कूडा वाहन और दर्जनों सफाई कर्मचारियों सहित स्वयं स्वास्थ्य अधिकारी अशोक शर्मा का अमला नजर आ रहा था वहीं दोपहर से ही  स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष रिशिका अष्ठाना अपने पति भाजपा नेता अनुराग बहादुर अष्ठाना व कई पार्षदों के साथ स्वयं इस सफाई अभियान को जिम्मेदारी से गति देने वार्ड 1 में ही जा पहुंची। नपाध्यक्ष रिशिका अष्ठाना ने  न केवल वार्ड क्रमांक 1 के छोटी नोहरी, बछौरा और ठकुरपुरा क्षेत्रों कादौरा किया बल्कि वहां सफाई कर्मचारियों को बराबर निर्देशित करने के दौरान एक जगह तो उन्होंने स्वयं ही सफाई कर्मचारियों को झाडू लगाकर दिखाते हुए उन्हें सफाई जिम्मेदारी सेकरने की हिदायत देते हुए उनकी हौसला अफजाई भी की। सफाई अभियान के दौरान वार्ड क्रमांक 1 के ठकुरपुरा क्षेत्र में भाजपा नेता अनुराग बहादुर अष्ठाना ने स्थानीय निवासियों की नुक्कड सभा को संबोधित किया और मुख्यमंत्री द्वारा जलावर्धन योजना के लिए दी जा रही राशि का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उपस्थित लोगों को इसयोजना से भी अवगतकराया। इस दौरान नपाध्यक्ष रिशिका अष्ठाना के साथ  नगर पालिका के स्वास्थ्य कर्मचारी अशोक शर्मा, सुखदेव शर्मा, पार्षद बलवीर यादव, सावित्री यादव, नीरज बेडिया, भारत भूषण पाण्डे, अजय भार्गव, हरीसिंह कुशवाह,सुरेश भोज, गोपाल यादव सहित कई भाजपा नेता और सरकारी कर्मचारी व स्थानीय निवासी भी मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!