भटनावार में धाकड़ महिलाओं के बीच संघर्ष, दो घायल

0
शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भटनावर में आपसी विवाद को लेकर  दो लेडीज गुटों में संघर्ष हो गया जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। एक गंभीर घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ पोहरी थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी रानी पत्नि मुकेश धाकड़ उम्र 32 निवासी झिरी अपने मायके भटनावर में थी तभी हेडपंप पर पानी भरने के लिए सुबह 10:30 बजे गई थी वहां पर पुष्पा धाकड़ खड़ी हुई थी अपने नम्बर पर पानी भरने के विवाद को दोनों में पहले तो मुंहबाद हुआ लेकिन पुष्पा ने बाद में रानी के घर पर पहुंचकर अश्लील गालियां देने लगी इस पर रानी भाभी रीना पत्नि घनश्याम धाकड़ बोली पुष्पा व उसके अन्य साथियों ने मिलकर रानी व रीना की जमकर धुनाई कर डाली जिससे दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिलाओं को उपचार हेतु अस्पताल में भती कराया गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!