शिवपुरी/कोलारस। शिवपुरी से होकर कोलारस जा रहे एक दंपत्ति को सामने से आ रहे शराबियों ने वाहन को अनियंत्रित व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए इस दंपत्ति की बाईक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी से निर्मल कुशवाह अपनी पत्नी मीना कुशवाह के साथ कोलारस अपनी ससुराल में भांजी कीर्ति उम्र 10 वर्ष को साथ लेकर जा रहा था। जब यह शिवपुरी से पड़ौरा के निकट पहुंचे कि तभी तेंदुआ से निकलकर कोलारस की ओर जा रहे दो शराबी चन्द्रभान निवासी तेंदुआ उम्र 30 वर्ष, परमाल पुत्र हरिचरण किरार उम्र 25 ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए इस दंपत्ति की बाईक में जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे घटना स्थल पर दंपत्ति बुरी तरह घायल हो गए। इस हादसे की सूचना जब पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रैफर किया। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।