शिवपुरी। जनपद पंचायत नरवर, की ग्राम पंचायत जनोरी के सचिव मायाराम वंशकार पर पुलिस थाने में अपराध पंजीवद्ध होने के कारण जिला पंचायत के मुख्य कार्यापालन अधिकारी एच.पी.वर्मा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मध्य प्रदेश पंचायत सेवा ( ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा की सर्ते नियम 2011 ) के तहत वनाये गये नियमो के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सचिव जनोरी मायाराम वंशकार को तत्काल प्रभाव से निलंवित कर दिया गया है। जनपद पंचायत जनोरी के सचिव का प्रभाव ग्राम पंचायत फतहपुर के सचिव वलबीर सिंह को सौंपा गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।