शिवपुरी. जिले के बदरवास थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दीगोद में बीते रोज खेत पर रखी फसल को किन्ही व्यक्तियों द्वारा रंजिशन आग लगा दी गई। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की फरियाद पर से आगजनी का मामला पंजीबद्ध कर संदेह के तौर पर तीन युवकों को पूछताछ के लिए बुला लिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आशाराम पुत्र फितूरा जाटव निवासी दीगोद के खेत में गेंहू की फसल लहरा रही थी। आशाराम न इस फसल को कटवाकर खेत में ही रख दिया था। बीते रोज रात्रि के समय किन्ही युवकों द्वारा रंजिशन फसल में आग लगा दी गई। जिससे पूरा गेहू जलकर खाक हो गया। पीडित परिवार द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में आगजनी कायम कर संदेह के तौर पर गांव के ही निवासी पप्पू, विक्रम, चुखरा आदि को पूछताछ के लिए उठा लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।