कंटेनर की टक्कर बाईक सवार गंभीर घायल

shailendra gupta
0
शिवपुरी. कोतवाली थाना अंतर्गत आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालाजी धाम के सामने सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे एक कंटेनर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाईक सवार को टक्कर मार दी जिससे मोटर साईकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पुजारी होटल के निकट पंचर जोडऩे की दुकान करने वाला 22 वर्षीय कुर्बान पुत्र मोहम्मद स्माइल दोपहर करीब 3 बजे एक बाइक पर सवार होकर एसएएफ वटालियन की ओर से आ रहा था तभी बालाजी धाम के गेट के सामने शिवपुरी की ओर से जा रहे एक कंटेनर क्रमांक एनएल 01जी 8643 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे रौंद डाला। जिससे कुर्बान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कंटेनर चालक व क्लीनर घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भर्ती कराकर मामला विवेचना में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!