भैंस ने पाइप तोड़ा, युवक को गोली मार दी

0
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रिजौदा में भैंस ने संजीव के पाईप को फोड़ दिया इस बात को लेकर दोनों पक्षों में इतना मुंहबाद हो गया कि बादल ने गुस्से में आकर सीधा आव देखा न ताव और घर बैठे संजीव के सिर में गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल संजीव को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी संजीव पुत्र मटूरा जाटव उम्र 25 साल निवासी ग्राम रिजौदी का प्लासटिक का पाई बादल व रामबाबू की भैंस ने फोड़ दिया था। इस बात के चलते दोनों में जमकर कर मुंहबाद हो गया, मुंहबाद इतना बड़ गया कि बादल ने अपने घर 315 बोर कट्टा लेकर आया और सीधा संजीव के सिर में मार दिया जिससे संजीव तुरंत घटना स्थल पर बेहोश हो गया। जिसे उपचार हेतु परिजनों जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।  वहीं इसी घटना को देखकर संजीव का चाचा सुगन पुत्र श्रीलाल जाटव भी अपने भतीजे में लगी गोली को देखर वह बेहोश हो गया। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!