सांप को मार रहा सोनू कुंऐ में गिरा, हुई मौत

0
शिवपुरी-जिले के बैराढ़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम भदेरा में दो भाई सोनू-मोनू उम्र 7 वर्ष अपने खेत के कुएं पर खेल रहे थे। तभी उन्हें वहां एक सांप दिखा जिसे देखकर वह उसे पत्थर मारकर भगाने लगे, कुंऐ के निकट छोर पर जब सोनू सांप को पत्थर मार रहा था कि तभी उसका एक पैर फिसल गया और वह कुऐं में जा गिरा। सोनू के कुंऐ में गिरते ही मोनू ने शोर मचाना शुरू कर दिया जब मौके पर कोई नहीं पहुंचा तो मोनू दौड़ा-दौड़ा घर पहुंचा और अपनी मांॅ को आपबीती कह सुनाई। जिस पर परिजन व अन्य ग्रामीणजन कुऐं पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद घटना के अगले दिन लाश को ग्रामीणों ने निकाला। पुलिस ने प्रकरण को जांच में लेकर विवेचना शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बैराढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भदैरा में 27 अप्रैल की देर शाम सोनू-मोनू दो भाई पुत्र प्रेमबती कुशवाह पति स्व.बाबूलाल कुशवाह ग्राम में स्थित अपने नए खेत पर खेल रहे थे। जब यह दोनों भाई खेत पर खेल ही रहे थे कि तभी वहां एक सांप उन्हें दिखा जिस पर वह डर गए और इस सांप को पत्थर मारकर वहां से भगाने लगे। जिस पर सोनू सांप को जब पत्थर मार रहा था तो वह पीछे नहीं देख पाया और सांप को पत्थर मारते-मारते उसका पैर कुऐं के छोर पर आकर फिसल गया। सोनू के कुऐं में गिरने के बाद मोनू ने शोर मचाना शुरू कर दिया। 


जब वहां मौके पर कोई नहीं पहुंचा तो मोनू दौड़ा-दौड़ा घर पहुंचा और मांॅ को सारी बात बताई। जिस पर प्रेमबती व परिजन और ग्रामीणजन कुऐं पर पहुंचे और घटना के अगले दिन 28 अप्रैल को सोनू को कुऐं से बाहर निकाला जा सका। जिस पर तुरंत प्रेम बाई अपने देवर के साथ सोनू को लेकर शिवपुरी जिला चिकित्सालय आई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्घ करते हुए मामला विवेचना में ले लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!