भारत विकास परिषद की प्याऊ प्रारंभ

shailendra gupta
0

शिवपुरी-समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शिवपुरी द्वारा माधव चौक चौराहे पर महावीर जयंती के उपलक्ष्य में शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रिशिका अष्ठाना ने किया। एवं अध्यक्षता पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने की। इस मौके पर संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

माधव चौक चौराहे पर भारत विकास परिषद द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शीतल प्याऊ का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रिशिका अष्ठाना ने फीता काटकर किया। श्रीमती रिशिका अष्ठाना ने कहा कि गर्मियों में पानी पिलाना पुण्य का कार्य है। समाज सेवी संस्थाओं को इस तरह के सेवा भावी कार्य करते रहना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक संतोष गोयल ने बताया कि भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा ग्रीष्म कालीन समय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शीतल जल प्याऊ माधव चौक पर लगाई गई है।
 
 कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, भाजपा नेता अनुराग अष्ठाना, शाखा अध्यक्ष तरूण अग्रवाल, सचिव सौरभ गौड़, उपाध्यक्ष डॉ. पीडी गर्ग, श्रीमती सरला वर्मा, संतोष गोयल, साकेत गुप्ता, धर्मेन्द्र जैन, हरिशरण गुप्ता (वॉवी),अनिल सांड, अरविन्द गोयल, गोपाल दास अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!