मंगल बना अमंगल, तीन की मौत, दर्जन भर घायल

shailendra gupta
0
शिवपुरी. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में घटी अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर से पांच कि.मी. दूर एबी रोड़ स्थित सूर्या होटल के सामने सतोष यादव व तोफान सिंह यादव व रविन्द्र पुत्र खलक सिंह यादव उम्र 30 अपनी मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 07 एमएच पर सवार होकर बड़ौदी से शिवपुरी की ओर आ रहे थे तभी सामने आ रहे अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे रविन्द्र पुत्र खलक सिंह यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि संतोष यादव को उपचार हेतु अस्पातल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रैफर लेकिन इसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं एक अलग हादसे में ऑटो और पिकप की टक्कर में ऑटो चालक की मौत हो गई जानकारी के अनुसार पिकअप क्रमांक एमपी 08-0124 ने फोर लाईन पर एक ऑटो में जबदस्त टक्कर मार दी जिससे ऑटो चालक जाहिद पुत्र हमीद खांन उम्र 24 वर्ष निवासी जवाहर कॉलोनी शिवपुरी की दर्दनाक मौत हो गई। 
 
वहीं सिरसौद थाना क्षेत्र में जसराजपुर में एक मोटर साईकिल चालक को बचाने के चक्कर में बस पलट गई जिससे में उस में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए घायल व्यक्तियों में सोबरन पुत्र रंपूराम आदिवासी निवासी सड़, नारायण पुत्र लक्ष्मण धाकड़ ग्राम धामौरा उम्र 50, दौरानी पुत्र जगनेर उम्र 22 साल, कैलाश पुत्र कन्हैया सोनी, घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रावत बस क्रमांक एमपी 09 एलसी 3322 बैराड़ से शिवपुरी आ रही थी। इन सभी मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!