शिवपुरी-जिले के करैरा थाना क्षेत्र सुनारी चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुर्गापुर भैंसा में अपने मकान के सामने खेल रही एक बच्ची में एक मोटर साईकिल चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बच्ची में टक्कर मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक दूसरी घटना में सलैया डाबे के पास अज्ञात ट्रक चालक ने एक युवक में टक्कर मार दी जिससे उसकी भी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मी पुत्री वेताल चौहान उम्र 40 वर्ष निवासी दुर्गापुर भैंसा की 4 साल की बच्ची अपने मकान के सामने खेल रही थी तभी एक मोटर साईकिल चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे उसी हालत बिगड़ गई जिसे उपचार हेतु तुरंत जिला अस्पताल लाये जहां उपचार के बच्ची की मौत हो गई। पुलिस मोटर साईकिल सवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
रोड क्रास कर रहे युवक को ट्रक ने कुचला
वहीं दूसरी घटना में विनोद पुत्र मुन्ना लाल जाटव निवासी राजगढ़ बीती रात्रि पैदल रोड़ क्रॉस कर रहा था तभी सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे विनोद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लाश का पीएम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।