शिवपुरी. शहर के वरिष्ठ नागरिक महासंघ के तत्वाधान में आगामी 3 मई को अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अमृत महोत्सव में संघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह चंदेल के 75 वर्ष पूर्ण होने पर यह आयोजन किया जा रहा है।
वरिष्ठ नागरिक महासंघ के उपाध्यक्ष तेज सिंह चाहर, नरेनु शर्मा महामंत्री एवं केशव मिश्रा कोषाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से प्रेस को दी गई जानकारी में बताया कि वास्तविक जीवन की शुरूआत तो 75 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर ही होती है जहां इस आयु को पूर्ण करने पर ही इसे अमृत महोत्सव का नाम दिया गया है।
संघ की ओर से संघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह चंदेल आगामी 3 मई को अपनी 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने जा रहे है जिसके उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सनराईज होटल में सायंकाल 5:00 बजे से आयोजित होगा। संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्यगणों ने इस आयोजन में भागीदारी करने का आग्रह किया है। इस महोत्सव पर श्री चंदेल का शॉल-श्रीफल व स्मरणीय चित्रों से सुसज्जित फोटो गैलरी स्मृति चिह्नï के रूप में प्रदान की जाएगी साथ ही अन्य समाजसेवी संगठन भी इस आयोजन में भागीदारी कर अमृत महोत्सव में शामिल होने की तैयारी में जुटे है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।