अग्रवाल महासभा का विधवा-विधुर विवाह हेतु परिचय सम्मेलन 13 मई को

shailendra gupta
0
शिवपुरी-मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा द्वारा राष्टï्रीय स्तर पर तृतीय विधवा-विधुर, तलाकशुदा, विकलांग एवं 35 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्याशियों के लिए आगामी 13 मई को एक विशाल अग्रवाल वैश्य परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन भोपाल में आयोजित होगा जिसमें इस आयोजन में समाज के अधिक से अधिक प्रत्याशी इस सम्मेलन में भाग ले सकते है।
आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष पी.डी.सिंघल ने बताया कि अग्रवाल महासभा द्वारा राष्टï्रीय स्तर पर तृतीय विधवा-विधुर, तलाकशुदा, विकलांग एवं 35 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्याशियों के लिए अग्रवाल वैश्य परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। श्री सिंघल ने बताया कि महासभा द्वारा आयोजित इस परिचय सम्मेलन में भाग लेने के लिए फार्म(पंजीयन) कराना आवश्यक है इसके लिए महासभा के राजेश गोयल मै.गोयल कन्वेसर्स धर्मशाला रोड शिवपुरी से संपर्क कर पंजीयन फार्म प्राप्त किए जा सकते है तथा इन फार्मों को भरकर सीधे-सीधे महासभा के भोपाल कार्यालय को भिजवाना है ताकि आयोजन की आगामी रूप रेखा तैयार की जा सके। परिचय सम्मेलन में अग्रवाल समाज के साथ ही वैश्य वर्ग के प्रत्याशी भी इसमें भाग ले सकते है इन सभी प्रत्याशियों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर ही की गई है। कार्यक्रम के बारे में अन्य जानकारी के लिए मोबा.9827054436 एवं 9893627777 पर संपर्क किया जा सकता है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!