RSS के मुद्दे पर कांग्रेस का हंगामा, नहीं चली विधानसभा

shailendra gupta
0
भोपाल। विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को एक मिनट के लिए भी नहीं चल सकी। राजधानी भोपाल में पुलिसकर्मियों और आरएसएस कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापाई की घटना पर काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा करवाने के लिए अड़े विपक्ष के हंगामे के कारण अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही 13 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी।
प्रश्नकाल शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा करवाने की मांग की। सत्ता पक्ष ने इसका यह कहकर विरोध किया कि यह संसदीय परंपरा के अनुकूल नहीं है। प्रश्नकाल को रोककर चर्चा करवाना उचित नहीं है। अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी ने भी कहा कि वे प्रश्नकाल स्थगित करने की अनुमति नहीं दे सकते। 

वे प्रश्नकाल के बाद कोई व्यवस्था देंगे। लेकिन विपक्ष अपनी बात पर अड़ा रहा। इस पर अध्यक्ष ने सबसे पहले पौने गयारह बजे आधे घंटे के लिए कार्यवाही स्थगित की। सवा 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष फिर से अपनी बात को दोहराने लगा। सदन में पांच मिनट तक लगातार शोर-गुल और हंगामे के बाद अध्यक्ष ने 13 मार्च तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।


शेहला मसूद हत्याकांड: प्रभात झा का पुतला जलाया

भोपाल। शेहला मसूद हत्याकांड में पकड़ाए गए आरोपी शाकिब डेंजर के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा का फोटो सामने आने के बाद कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा के नेतृत्व में शिवाजी नगर में कांग्रेसियों का पुतला जलाया। इसके बाद युवा कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह और भोपाल लोकसभा क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष मनोज शुक्ला के नेतृत्व में प्रभात पेट्रोल पंप पर पुतला जलाया गया।

अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं रही: अजय सिंह

भोपाल। स्नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं रह गई है। राज्य की कानून-व्यवस्था गर्त में चली गई है। वे शुक्रवार को विधानसभा परिसर में मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे।

राजधानी भोपाल में पुलिसकर्मियों और आरएसएस कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापाई की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय सिंह ने कहा कि आज भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे गृह मंत्री के क्षेत्र में स्थित थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हैं। यह इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था कितनी नीचे चली गई है।

शेहला मसूद हत्याकांड के आरोपी शाकिब अली डेंजर के साथ भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा के मीडिया में आए फोटोग्राफ के संबंध में अजय सिंह ने कहा कि इससे साफ है कि शाकिब जैसे अपराधियों को भाजपा अध्यक्ष संरक्षण दे रहे हैं।

माना, कभी नेक काम करती थी आरएसएस : 

अजय सिंह ने स्वीकार किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कभी नेक काम और समाज सेवा करती थी। लेकिन आज उसकी समाज सेवा का स्वरूप बदल गया है।

विजयवर्गीय को बताया डॉन : 

अजय सिंह ने उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को 'इंदौर का डॉन" करार दिया है। वे किसी कथित अपराधी के साथ छपे विजयवर्गीय के फोटो के संबंध में मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, 'डॉन तो डॉन के साथ ही होगा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!