शिवपुरी। विगत 7 मार्च को रात्रि 9:00 बजे आरोपी शिशुपाल सिंह पुत्र राजधर सिंह यादव एवं कल्ला पुत्र जगन्नाथ सिंह यादव निवासी वायगा थाना बदरवास द्वारा ऊधम सिंह पुत्र ऊमरू आदिवासी एवं लखन पुत्र भदई आदिवासी निवासी सेंमरीखुर्द सेहराना को गोली मारकर घायल कर दिया था। हमले का कारण मात्र इतना था कि आदिवासी मजदूरों ने होली के दिन छुट्टी मांगी थी, जिससे नाराज जमींदारों ने उन्हें गोली मार दी थी।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 50/12 धारा 307,34 ताहि 3(2)5 एससी एसटी एक्ट के तहत थाना बदरवास में मामला पंजीबद्ध होकर विवेचना में लिया गया। इस मामले में बददवास पुलिस ने मंगलवार 13 मार्च को इन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इन्हें गिरफ्तार करने में बदरवास के उनि राजवीर कटारे, आरक्षक भूपेन्द्र सिंह, आरक्षक वहीद खां, बृजेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।