Transfer List of 11 IAS/ 11 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर

shailendra gupta
0
राज्य सरकार ने आज एक आदेश जारी कर प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों की पदस्थापना में परिवर्तन किया है। इसी क्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल न करते हुए उन्हें अधिसमय वेतनमान में पदोन्नत किया है।

आदेश के मुताबिक 
  • कलेक्टर, सतना श्री सुखबीर सिंह को मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम का प्रबंध संचालक, 
  • कलेक्टर मण्डला श्री के.के. खरे को कलेक्टर सतना, 
  • कलेक्टर बड़वानी श्रीमती रेनू तिवारी को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन (मंत्रालय), 
  • मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला-पंचायत एवं पदेन अपर कलेक्टर (विकास), होशंगाबाद श्री श्रीमन शुक्ला को कलेक्टर बड़वानी, 
  • मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला-पंचायत एवं पदेन अपर कलेक्टर (विकास) छिन्दवाड़ा, सुश्री स्वाती मीणा को कलेक्टर मण्डला उप सचिव वन श्री रजनीश श्रीवास्तव को आयुक्त नगर निगम, भोपाल पदस्थ किया गया है।

एक अन्य आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को अधिसमय वेतनमान में पदोन्नत करते हुए उनके वर्तमान पद को संभागीय कमिश्नर/सचिव के समकक्ष घोषित कर उन्हें अपने वर्तमान पदस्थापना स्थल पर यथावत रखा गया है। इनमें अध्यक्ष-सह-प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड, इंदौर श्री डी.पी. आहूजा, अध्यक्ष-सह-प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड, भोपाल श्री एन.के. व्यास, परियोजना संचालक प्रोजेक्ट उदय श्री संजीव कुमार झा और कलेक्टर दमोह श्री शिवानन्द दुबे शामिल हैं।

इसके अलावा अपर सचिव वित्त विभाग तथा संचालक बजट श्री अमित राठौर को संचालक बजट तथा पदेन सचिव मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग बनाकर उनका पद सचिव के समकक्ष घोषित किया गया है। मिशन संचालक राजीव गाँधी जल-ग्रहण मिशन एवं समन्वयक मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम एवं पदेन अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा पदेन अपर विकास आयुक्त श्री उमाकांत उमराव को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है।

प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश कृषि विपणन बोर्ड - सह-संचालक मण्डी मध्यप्रदेश - सह-अपर सचिव मुख्यमंत्री श्री अजातशत्रु श्रीवास्तव को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश कृषि विपणन बोर्ड-सह-आयुक्त मण्डी मध्यप्रदेश बनाया गया है। अपर आयुक्त (राजस्व) जबलपुर संभाग श्री रामअवतार खण्डेलवाल को सचिव मध्यप्रदेश शासन, मंत्रालय पदस्थ किया गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!