शिवपुरी. शिवपुरी जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना शिवपुरी में रिक्त ऑगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं एवं उपऑगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अनन्तिम चयन सूची खण्डस्तरीय आपत्ति निराकरण समिति की बैठक उपरान्त जारी कर दी गयी है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना गा्रमीण शिवपुरी के परियोजना अधिकारी ने बताया कि गा्रम बांसखेड़ी ऑगनवाड़ी केन्द्र के रिक्त पद ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिये कु.रूबी परमार पुत्री श्री जगदीश परमार, पिपरोनियां ऑगनवाड़ी केन्द्र के लिये जांच लंबित है। विलुखो ऑगनवाड़ी केन्द्र के लिये ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता, उप ऑगनवाड़ी केन्द्र के लिये एक भी आवेदक का आवेदन पत्र पात्र नहीं पाया गया। जबकि ऑगनवाड़ी सहायिका के पद के लिये प्राप्त आवेदन पत्र की जांच लंबित है। गा्रम गुरावल केन्द्र के लिये ऑगनवाड़ी सहायिका के रूप में कु. पिस्ता आदिवासी पुत्री श्री रामेश्वर आदिवासी, जागति केन्द्र के लिये श्रीमती जानकी गुर्जर पत्नि श्री रणवीर सिंह गुर्जर, गूढ़ीबरोद के लिये श्रीमती पार्वती जाटव पत्नि श्री शिवचरण जाटव, उप ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिये गा्रम मडेबा केन्द्र के लिये कोई आवेदन पत्र नहीं पाया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।