पवन आज जिंदा होता, यदि वनविभाग ने जालियां हटा ली होतीं

shailendra gupta
0
शिवपुरी। आमजन की आवाज को अनदेखा कर अपने आदेशों पर अड़े रहने का सरकारी रवैया आज एक युवक के लिए जानलेवा हो गया। शिवपुरी रेंज ऑफिस के बाहर लगाई गई जालियों के कारण एक युवक अपना बचाव नहीं कर पाया और सामने से आई एक लोडिंग जीप ने उसे रोंद डाला। सनद रहे कि इस जालियों को जानलेवा बताते हुए स्थानीय नागरिकों ने बहुत पहले ही आवाज उठाई थी एवं इस संदर्भ में दभास्कर.कॉम ने एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की थी।
जानकारी के अनुसार रविवार की देरशाम 8:30 बजे के लगभग युवक पवन नामदेव निवासी गणेश गली शिवपुरी अपनी बाईक हीरो होण्डा प्लस क्रमांक एम पी 33 एम बी 3663 से बाजार की ओर जा रहा था कि तभी दूसरी तरफ से लोडिंग वाहन राईन फ्रूट कंपनी का जिसका नं.एम पी 33 जी 0230 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाया जिसका बचाव करते हुए पवन रेंज के बाहर लगी हुई जालियों की ओर अपना बचाव करता उससे पहले ही इस गाड़ी की भिड़ंत से उसकी दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

रात्रि को हुई इस घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है और रात में ही जमकर नारेबाजी कर जालियां हटाने की मांग की गई। यहां बताना होगा कि पूर्व में भी रेंज के बाहर जालियां लगाने को लेकर समाचार प्रकाशित कर इन्हें हटाने की मांग की लेकिन वन विभाग लिखित आदेश के इंतजार में रहा। जब तक लिखित आदेश वन विभाग को मिलता उससे पहले ही यहां युवक की मौत हो गई। 

 जबकि शहर के जागरूक नागरिक रशीद खान द्वारा वन विभाग को वकील के मार्फत नोटिस देकर इन जालियों की स्वीकृति व नियत छोड़े गए खाली स्थान की मांग की थी जिसके संदर्भ में वन विभाग ने कोई जबाब नहीं दिया और यह दुर्घटना घटित हो गई। आखिरकार इस घटना के बाद अब सीसीएफ ने यहां से जालियां हटाने के लिए लोगों को आश्वस्त किया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!