भोपाल। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सोमवार को कांग्रेस विधायक केपी सिंह के सवालों के उत्तर में विधानसभा में ऐलान किया कि शिवपुरी जिले की पिछोर और खनियाधाना तहसील के अतिक्रमण दो माह में हटा दिए जाएंगे। जिन लोगों को नोटिस दिए गए हैं, उनके खिलाफ जुर्माने और सिविल जेल की कार्रवाई भी सुनवाई पूरी करने के बाद की जाएगी।
ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए यह मामला उठाते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि पिछोर की सुजावनी में पंचायत भवन में, भौंती में बस स्टेंड पर और खनियाधाना के पिपरोदा उबारी में होलिका दहन के पारंपरिक स्थान और पहाडा़ खुर्द में स्कूल परिसर पर अतिक्रमण है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।