शिवपुरी- नगर में यूं तो अतिक्रमण के कारण सड़कें व कई मार्ग संकुचित हो गए लेकिन इसके बाबजूद भी खुले व चौड़े मार्ग से भी लोगों का निकलना दूभर हो गया है। इसी तरह का मामला सामने आया जब नगर पालिका का एक टैंकर मॉं राज राजेश्वरी मंदिर के सामने खराब हो गया और इस दौरान टैंकर का एक पहिया अपने आप निकलकर आगे निकल गया। जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि राज राजेश्वरी मार्ग एक चलित मार्ग है इस मार्ग से आए दिन छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहन निकलते रहते है साथ ही स्कूली व ट्यूशन के लिए जाने वाली छात्राओं का भी यहां से निकलना होता है। ऐसे में नगर पालिका के टैंकर का जो पहिया अपने आप निकल गया वह किसी बड़े हादसे को अंजाम दे सकता था। यदि नगर पालिका अपने टैंकरों के मेंटीनेंस को ही नहीं संभाल पा रही तो कैसे नागरिकों के हितों को सुरक्षित रखेगी। इससे नगर पालिका के कार्यों पर प्रश्रचिह्न लगता नजर आ रहा है। लोगों की मांग है कि मॉं राज राजेश्वरी मार्ग पर वाहनों के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाए ताकि कभी इस तरह की घटना घटित ना हो अन्यथा किसी दिन बड़े हादसे की घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।