अब बिजली मजदूर भी करेंगे हड़तालें: संगठन बनाया

0
शिवपुरी. आज देखा गया है कि हर क्षेत्र में कोई ना कोई संगठन अपनी हितों की लड़ाई लडऩे के लिए आतुर है लेकिन बिजली विभाग में असंगठित के रूप में कार्यरत लाईनमैन, हैल्पर व अन्य कोई कर्मचारी जो बिजली से संबंधित कार्य करता है वह जान जोखिम में डालकर इस कार्य को पूरी तनमयता से पूरा करता है ऐसे में संगठन को अब अपनी लड़ाई लडऩे के लिए नई गति मिली है श्रमिक संगठन से, जहां किसी भी प्रकार की आपदा या श्रमिकों के हितों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ भी इन्हें दिलाया जाए।


यह बात कही शिवपुरी उपजेल अधीक्षक व्ही.एस.मौर्य ने जो असंगठित विद्युत श्रमिक  संघ के द्वारा आयोजित कार्यकारिणी गठन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष मुन्ना कुशवाह भी मौजूद थे।

शिवपुरी में असंगठित विद्युत श्रमिक संघ का गठन किया गया है। जिसके लिए अध्यक्ष श्रीलाल कुशवाह, उपाध्यक्ष मदन लाल कुशवाह, दिनेश कुशवाह, महामंत्री मनीष खानापुरकर, मंत्री संजू सेन, कोषाध्यक्ष जयराम ओझा, संगठन मंत्री बसंतराज चव्हाण, प्रचार मंत्री प्रताप सिंह खटीक, कार्यालय मंत्री विजय सिंह कुशवाह, रमेश कौशल को नियुक्त किया गया है। मौके पर मौजूद सेवादल अध्यक्ष मुन्ना कुशवाह ने भी संगठन बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए। 
 
इस अवसर पर मंचासीन अतिथिगणों जेलर व्ही.एस.मौर्य का शॉल श्रीफल के साथ सम्मान किया गया। शिवपुरी में आए दिन संगठन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए हक की लड़ई लडऩे के लिए अब असंगठित विद्युत श्रमिक संघ भी अपनी गतिविधियों को गति प्रदान करते हुए संगठन की क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए तैयार है।

Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!