केपी सिंह पर हमला करने पिछोर आएंगे प्रभात

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पिछोर में पिछले दो दशकों से वहां के चिरस्थाई विधायक केपी सिंह पर हमला कर जनता से परमवीर पुरस्कार पाने के प्रयास चल रहे हैं, लेकिन ------ लोधी से लेकर ------ सिंधिया तक कोई भी इस शेरदिल विधायक का किला तोडऩा तो क्या, ईंट भी नहीं हिला पाए। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आ रहे हैं, केपी सिंह के गढ़ पिछोर में। वे यहां केपी सिंह पर हमला करेंगे, हुंकार भरेंगे, उलहनाएं देंगे और वो सबकुछ करेंगे जो उन्हें वीर योद्धा प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त हो, और इसके बाद क्या होगा यह सबको पता है, वापस चले जाएंगे और क्या..? भाजपा से जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार :- 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा 13 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी आ रहे हैं, प्रभात झा 13 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा के क्रम में पिछोर विधानसभा क्षेत्र में शामिल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा 13 फरवरी को ग्वालियर से सड़क मार्ग द्वारा शिवपुरी पहुंचेंगे और फिर पिछोर विधानसभा में भाजपा की विकास यात्रा में सम्मिलित होकर क्षेत्र के गांव मनपुरा, नयाखेड़ा, भौंती, पगरा, ढला में पद यात्रा कर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएगे और क्षेत्र की जनता से सीधे जनसंवाद कायम करेंगे। 

गौरतलब हैं कि भाजपा द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार के सुशासन के संदेश को गांव-गांव गली-गली घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से एवं जनसमस्याओं का गांव की चौपालों पर ही त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए एक फरवरी से प्रदेश की सभी विधानसभा में विकास यात्रा निकाली जा रही है। शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभाओं में विकास यात्राओं को भरपूर जनसमर्थन मिला है और भाजपा की यह विकास यात्राएं एक तरह से भाजपा पर जनविश्वास की विश्वास यात्राएं सिद्ध हो रहीं है। शिवपुरी जिले की सभी विधानसभा में विकास यात्रा का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। पिछोर विधानसभा में विकास यात्रा का द्वितीय चरण 13 फरवरी से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा की मौजूदगी में प्रारंभ होगा। प्रदेशाध्यक्ष प्रभात जा के पिछोर आगमन को लेकर पिछोर के पार्टी कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। 13 फरवरी को जिले की अन्य सभी विधानसभा में विकास यात्राओं का कार्यक्रम भी यथावत रहेगा और सभी विधानसभा में पार्टी के कार्यकर्ता सौंपी गई जिम्मेदारी के अनुक्रम में विकास यात्राओं को सफल बनाएंगे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!