शिवपुरी। आपको याद होगा, शिवपुरी-झांसी यातायात को लेकर कुछ दिनों पहले भाजपा नेता धैर्यवर्धन शर्मा आमरण अनशन पर बैठे थे, अन्ना से इंस्पायर इस अनशन का हश्र भी अन्ना के अनशन जैसा ही हुआ। बतख मिली न बटेर, हाथ मलते रह गए। अब शिवपुरी में एक नए अन्ना का उदय हुआ है। श्री अशोक कुमार सक्सेना ने शिवपुरी विकास समिति का गठन किया है। यह समिति उसी शिवपुरी के विकास के लिए गठित की गई है, जिसका विकास राजमाता सिंधिया से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया तक सिंधिया राजवंश की तीन पीढिय़ां नहीं कर पाईं। श्री सक्सेना ने घोषणा की है कि यदि तीन माह के भीतर शिवपुरी के विकास के लिए उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वे अनशन करेंगे। अब ये अनशन होगा या नहीं होगा, होगा तो कितने दिन चलेगा यह तो भविष्य के गर्त में ही छिपा है, लेकिन अनुभव की पाठशाला यह सबक जरूर सिखा गई है विकास गारंटेड नहीं होगा। देखते हैं अशोक कुमार जी के प्रयास क्या कुछ बदल पाते हैं। फिलहाल पढि़ए शिवपुरी विकास समिति का वह प्रेसनोट जो उन्होंने उत्साह के साथ जारी किया है :-
शिवपुरी नगर के समुचित विकास के लिए तत्पर शिवपुरी विकास समिति ने कुछ बिन्दुओं के माध्यम से जिला प्रशासन व नगर पालिका परिषद ध्यान आकर्षण करने की मांग की है ताकि इन मांगों के पूर्ण होने पर नगर को साफ-स्वच्छ व सुव्यवस्थित रूप में विकसित किया जाए। शिवपुरी विकास समिति ने जो मांगें रखी है निश्चित रूप से उनके पूर्ण होने पर शिवपुरी नगर विकसित नगर की श्रेणी में शामिल होगा। साथ ही समिति का उद्देश्य है कि नगर के विकास में अपना योगदान देने के लिए हर नगर वासी शिवपुरी विकास समिति से जुड़कर नगर के विकास में सहभागी बनें। यदि यह मांगें पूर्ण नहीं होती है तो समिति द्वारा इन मांगों को पूर्ण कराने के लिए अनशन किया जाएगा।
शिवपुरी विकास समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना ने जिन मांगों के कारण शिवपुरी का विकास रूका हुए है उनमें प्रमुख रूप से माधवचौक चौराहा की रोटरी की गोलाई, त्रिज्या कम करके सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाए, माधवचौक चौराहे पर पोस्टर,धरना,प्रदर्शन,भाषण व माईक पर प्रतिबंध लगाया जाए, तिकोनों पार्कों के पीछे चाय के होटलों का अतिक्रमण हटाया जाए, फूलवालों को हटाए गए स्थान पर ठेेले वाले खड़े होने लगे है जिन्हें अन्यत्र स्थान देकर हटाया जाए, पुराना बस स्टैण्ड से बसों के संचालन को बंद कर पोहरी स्थित नए बस स्टैण्ड से नियमित बसों का संचालन किया जाए,यातायात के लिए गुरूद्वारा चौराहे पर ट्रेफिक सिग्नल लगाए जाए, खुले में घूम रहे सुअरों के विचरण पर प्रतिबंध व आवारा मवेशियों गाय-कुत्तों को सड़को से हटाकर अन्यत्र स्थान दिया जाए, कोर्ट रोड, सदर बाजार, फिजीकल क्षेत्र में भारी वाहन ट्रक-बस आदि का प्रवेश प्रतिबंध करने के लिए 10 फिट ऊंचाई के बैरियर लगाए जाऐं। कॉलेज के सामने की उबड़ खाबड़ सड़क को तुरंत दुरूस्त किया जाए आदि इन सभी मांगों को पूर्ण करने के लिए शिवपुरी विकास समिति प्रयासरत है।

समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सैना ने जिला प्रशासन व नपा प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन मांगों को तीन माह के भीतर पूर्ण नहीं किया जाता है तो समिति इन मांगों को पूर्ण कराने के लिए अनशन करने को बाध्य होगी। साथ ही सभी नगरवासियों से आग्रह है कि वह शिवपुरी के विकास में सहभागी बनने के लिए समिति से जुड़े। समिति के द्वारा शिवपुरी विकास समिति नाम से बेबसाईट भी संचालित है जिस पर पंजीयन कराकर इस समिति से जुड़ सकते है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।