शिवपुरी। मध्यप्रदेश सरकार की असलियत एवं विधायक की पोलपट्टी जानने के लिए शुरू किया गया अभियान 'विकास यात्राÓ सरकार का प्रचार अभियान बनकर रह गया। जिस अभियान में जनता से सवाल किए जाने थे, वहां सभाएं कर भाषण ठूंसे जा रहे हैं। शिवपुरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांववालों को नेतागिरी का जलवा दिखाने के बाद अब यह यात्रा शिवपुरी शहर में आ रही है। इस यात्रा में जहां ओमप्रकाश जैन की टीम विधायक की पोलपट्टी पता करने का प्रयास करेगी वहीं साथ साथ चलेंगे विधायक माखनलाल राठौर भी। अब दोनों के बीच क्या गठबंधन हो गया है यह तो पता नहीं परंतु फिलहाल कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
सिटी भाजपा से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार भाजपा की विकास यात्रा के द्वितीय चरण का आगाज 11 फरवरी से शिवपुरी सिटी में होगा। भाजपा नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन ओमी एवं महामंत्री भरत अग्रवाल ने बताया कि भाजपा की विकास यात्रा अपने द्वितीय चरण में आज से शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र में रहेगी। भाजपा की उक्त विकास यात्रा में शिवपुरी विधायक माखन लाल राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रिशिका अनुराग अष्ठाना, एवं भाजपा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय से विकास यात्रा में सम्मलित होंगे।
भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर विकास यात्रा राघवेन्द्र नगर, तुलसीनगर, छोटा लुहारपुरा, गुरूद्वारा रोड़, नीलगर चौराहा बड़ा बाजार, यादव मोहल्ला, इमामबाड़ा, सुभाषपार्क चौराह, कटरा मोहल्ला, कल्लन सौंप, पीएसक्यूलाईन, जवाहर कॉलोनी होते हुए लुधावली में समाप्त होगी। इसीक्रम में भाजपा की विकास यात्रा शिवपुरी नगर में अन्य क्षेत्रों में 12,13, 14 फरवरी को पहुंचेगी। भाजपा की इस विकास यात्रा के दौरान शिवपुरी विधायक माखन लाल राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रिशिका अनुराग अष्ठाना,शहर में लोगों से जनसंवाद करते हुए जनसमस्याओं को सुनकर उनका निराकरण सुनिश्चित करेंगे। तथा भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यो को लोगों के समक्ष रखेंगे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।