जियो या मरो, पर नसबंदी के टारगेट पूरे करो

shailendra gupta
0

कोलारस - मुई नसबंदी नहीं हुई दुनिया की सबसे जरूरी कार्रवाई हो गई। पूरे कामकाज छोड़कर कलेक्टर इसके पीछे पड़ गए हैं। वो तो हड़ताल का खतरा है नहीं तो सारे सरकारी कर्मचारियों की नसबंदी करा डालते। दीवारों पर लिखा डालते 'शिवपुरी में यदि रहना है तो नसबंदी कराना होगाÓ समझ नहीं आ रहा जो प्रशासन कुपोषण को लेकर कतई संवेदनशील नहीं है वह नसबंदी के मामले में इतना उतावला क्यों हो रहा है।
कलेक्टर जॉन किंग्सली ने कोलारस एवं बदरवास विकासखण्ड की पृथक-पृथक आयोजित समीक्षा बैठकों में उपस्थित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कराये गये परिवार नियोजन लक्ष्य की समीक्षा करते हुये लक्ष्यपूर्ति के संबंध में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उन्होनें स्पष्ट किया कि पिछले वर्ष परिवार नियोजन का लक्ष्य पूर्ण कर शिवपुरी जिले को प्रथम स्थान दिलाया गया था। इस वर्ष भी वही स्थान प्राप्त करने के लिए पूर्ण समन्वय से कार्य करें तथा लक्ष्यपूर्ति में अपना सम्पूर्ण योगदान देवे। अभी तक आधे से भी कम लक्ष्य प्राप्त किया गया है। यह स्थिति खेदजनक है। उन्होनें साफ  किया कि लक्ष्य की पूर्ति अनिवार्यत: किया जाना है। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जावेगी। जो कर्मचारी लक्ष्य की पूर्ति करेगें उन्हें पुरूस्कृत भी किया जावेगा एवं जो कर्मचारी लक्ष्य की पूर्ति नहीं कर पायेगें। वह दण्डात्मक कार्यवाही हेतु तैयार रहे। उन्होनें यह भी कहा कि उन्हें किसी कर्मचारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करना अच्छा नहीं लगता। उन्होनें अपेक्षा व्यक्त की कि सभी लोग अच्छा कार्य कर अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान देगें। ताकि किसी के विरूद्ध कोई दण्डात्मक कार्यवाही न करना पड़े।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!