संतोष कुमार शर्मा, पोहरी
पोहरी अनुविभाग जिले के दस्यू पीडित क्षेत्रों में शामिल होने के बाद भी यहां के पाँच थानों में न तो पर्याप्त स्टॉफ है और न ही जरूरी संसाधन, वाहनों के नाम पर महज कुछ चलते फिरते कबाड़ ही हैं जिनके भरोसे पुलिस अपराधियों का पीछा करती है, परंतु यह कंडम वाहन कहीं भी खराब हो जाते हैं।
अपराध और दस्यू समस्या अनुविभाग में बनी रहती है जिसके लिये पर्याप्त पुलिस बल और वाहनों की आवश्यकता हमेशा बनी रहती है परंतु आला अधिकारी और पुलिस मुख्यालय इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे अपराधों पर लगाम लगाना तो दूर वारंटशुदा अपराधियों को भी पकडऩे में वर्तमान कार्यरत स्टॉफ को समस्या का सामना करना पडता है।
मुख्य थाने पर ही नहीं पर्याप्त स्टाफ - पोहरी अनुविभाग क्षेत्र में दो थानों पर टीआई की नियुक्ति है जबकि तीन थानों पर एसओ की नियुक्ति है, पोहरी जैसे मुख्य थाने पर जहां सब इंस्पेक्टर को चार्ज दे रखा है वहीं १० प्रधान आरक्षक में से ७ ही पदस्थ हैं, इसी तरह जरूरत के ३० आरक्षकों की तुलना में महज २० आरक्षक तैनात है। बैराड में भी आरक्षकों के १८ पद स्वीकृत हैं परंतु महज १० आरक्षक ही वर्तमान में पदस्थ हैं।
वाहनों का भी है टोटा - पोहरी थाने में एक नगरनिरीक्षक हेतु जीप है, एक जेल वाहन और पुलिस चौकी भटनावर के लिये ४०७ वाहन है। जबकि छर्च, बैराड़, गोवर्धन तथा गोपालपुर थाने पर महज एक एक वाहन ही उपलब्ध है जो कि वर्षों पुराने हैं। गोपालपुर थाने की जीप तो बीस साल पुरानी है जिसका कि भरोसा खुद वहां के स्टॉफ को भी नहीं हैं।
स्टॉफ के लिये नहीं हैं आवास - अधिकांश थानों पर स्टॉफ के रहने के लिये आवासों का टोटा है, थाना प्रभारी और आरक्षकों को रहने के लिये किराये से कमरा लेना पडते हैं। अनुविभाग के बैराड़, छर्च और गोपालपुर में तो थाना प्रभारी के रहने हेतु भी भवन उपलब्ध नहीं हैं। जबकि कई थानों के स्टाफ क्वार्टर अधूरे पडे हैं।
थाना स्वीकृत बल तैनात बल पुराने वाहन
पोहरी 35 20 02
बैराड़ 10 01 01
छर्च 20 12 01
गोवर्धन 26 14 01
गोपालपुर 11 10 01
थाना स्वीकृत बल तैनात बल पुराने वाहन
पोहरी 35 20 02
बैराड़ 10 01 01
छर्च 20 12 01
गोवर्धन 26 14 01
गोपालपुर 11 10 01
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।