दिनारा। विकास यात्रा के दौरान करैरा विधायक रमेश खटीक के समक्ष दिनारा के ग्रामीणों द्वारा विवादास्पद ग्राम पंचायत दिनारा में फैले भ्रष्टाचार की शिकायतें जड़ी, शिकायत में प्रमुख श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर स्नान घाट निर्माण में उच्चस्तरीय खुर्दरा न लगाकर घटिया किसम का पत्थर लगाने की शिकायत की।
जिस पर विधायक ने कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहीं बिगड़ी हुई पेयजल समस्या को गंभीरता से ले लिया। सचिव द्वारा हेड़पंपों की गीनत की बिसंगति को लेकर पीएचई इंजीनियर पीएस डोंगरा और सचिव हुमसिंह लोधी कड़ी फटकार लगाते हुए हैड़पपों की सही-सही जांच हेतु दिनारा पंचायत के जागरूक पंच मनोज सोनी के समक्ष जांच कराने के निर्देश दिए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।