फेसबुक पर ये क्या लिख डाला हरिहर जी ने

shailendra gupta
0
सेन्ट्रल डेस्क
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जिन्होंने आपातकाल के खिलाफ आवाज उठाई और जेल भी गए श्री हरिहर निवास शर्मा ने आज फेसबुक पर जो कुछ भी लिखा वह प्रथम दृष्टया ग्वालियर संभाग की जनता को दी गई सीधी गाली है। उन्होंने उस जनमत को बेबकूफी करार देने का प्रयास किया जिसका सम्मान भारत का संविधान भी करता है। आप खुद देखिए क्या लिखा है उन्होंने फेसबुक पर :-

अद्भुत राजभक्ति :-
आजादी के पूर्व ग्वालियर स्टेट में कांग्रेस की गतिविधियों पर प्रतिवंध था ! सिंधिया राजवंश केवल 1857 स्वातंत्र समर में ही नहीं वरन 1947 तक अंग्रेजों का मित्र रहा ! यही कारण था कि भले ही कांग्रेस पूरे देश में जन आन्दोलन बन गई हो किन्तु ग्वालियर में उसकी गतिविधियाँ उज्जैन से पंजीकृत सार्वजनिक हितकारी सभा के नाम से संचालित होती थीं ! ग्वालियर में वैद्य मुरलीधर विनायक धुले, त्रिम्बकराव गोखले, डा.सदानंद गुप्ता, श्यामलाल पाण्डवीय, और भिंड में श्री यशवंत सिंह कुशवाह तथा श्री हरिकिशंदास भूता कांग्रेस की गतिविधियों का संचालन इसी सार्वजनिक हितकारी सभा के नाम से कर रहे थे ! 

  1. ग्वालियर में ना तब राजनैतिक चेतना थी और नाही आज है ! 
  2. यहाँ की जनता तब भी राजभक्त थी और आज भी है ! 
  3. तब भी सिंधिया राजवंश यहाँ राज करता था और आज भी जनता उन्हें ही अपना नायक मानती है ! 
  4. चाहे 1857 में महारानी लक्ष्मीबाई की तुलना में अंग्रेजों का साथ देने का प्रसंग हो चाहे कांग्रेस नीत आज़ादी की लड़ाई पर रोक लगाने का मामला, यहाँ की जनता हमेशा उनके साथ है ! 

  • जय हो राजभक्ति की !

श्री हरिहर निवास शर्मा जी के इन विचारों पर फेसबुक पर जो प्रतिक्रियाएं छपीं वह भी हम प्रकाशित कर रहे हैं। आप भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज करा सकते हैं, और एक मतदाता होने के नाते प्रतिक्रियाएं दर्ज करानी भी चाहिए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!