भोपाल. कुपोषण पर प्रदेश सरकार
शुक्रवार को विधानसभा में घिर गई। कांग्र्रेस के राकेश सिंह चतुर्वेदी ने
जहां यह कहते हुए सरकार को घेरा कि प्रदेश में चालीस लाख से ज्यादा बच्चे
कुपोषित हैं, तो वहीं उसके खुद के विधायक कमल पटेल ने भी कुपोषण पर सरकार
को कठघरे में खड़ा किया।
महिला व बाल विकास राज्यमंत्री रंजना
बघेल ने स्वीकार किया कि प्रदेश में पांच साल तक के 50 प्रतिशत से ज्यादा
(51.77 प्रतिशत) बच्चे अब भी कुपोषण का शिकार हैं। शिवपुरी में दो साल में
48 कुपोषित बच्चों की मौत हो चुकी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।