अब लगाओ हिसाब, कितने सिंधिया समर्थक कितने विरोधी, कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित

0
शिवपुरी. लम्बे इंतजार के पश्चात आखिर कार जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित हो ही गई। प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव और संगठन प्रभारी महामंत्री रवि जोशी ने भारी भरकम कार्यकारिणी की सूची जारी की। घोषित कार्यकारिणी में दस उपाध्यक्ष, 15 महामंत्री और 20 संगठन सचिव की नियुक्ति की गई है। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में 18 की नियुक्ति की गई है।
इस भारीभरकम कार्यकारिणी में भी कई चर्चित चेहरे गायब है। जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण धाकड़ का कार्यकारिणी में शामिल न होना एक आश्चर्य के रूप में देखा जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता केशव सिंह तोमर, पूरन सिंह बेडिय़ा, उनके पुत्र अवधेश बेडिय़ा, पूर्व विधायक जगदीश वर्मा, बैजंती वर्मा, एनपी शर्मा, विनोद धाकड़ को भी कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली है। सेवादल के पूर्व अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव कार्यकारिणी में शामिल तो हो गए हैं, लेकिन उन्हें कार्यकारिणी सदस्य बनाया जाना एक तरह से उनका अबमूल्यन ही माना जा रहा है। अनपेक्षित रूप से कार्यकारिणी में समीर गांधी की महामंत्री पद पर ताजपोशी की गई है। 
अभी तक कांग्रेस के कार्यक्रमों और आंदोलनों में कभी उन्हें नहीं देखा गया, लेकिन समझा जाता है कि समाजसेवी होने के नाते श्री सिंधिया की विशेष रूचि से उन्हें महामंत्री बनाया गया है। घोषित कार्यकारिणी में कांग्रेस के पिछोर विधायक केपी सिंह का भी खास ख्याल रखा गया है और उनके कई चहेतों को सूची में शामिल किया गया है। इनमें वासिद अली,बृजेन्द्र सिंह बुन्देला, अतीक शिवानी, राकेश लोधी, आदि शामिल हैं। कोषाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर अभी तक उपेक्षित महसूस कर रहे राकेश जैन को बिठाया गया है। श्री जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार रहे हैं, लेकिन उन्हें जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव की विशेष रूचि के कारण तबज्जो मिली है। श्री जैन रामसिंह यादव के किचिन कैबिनेट के सदस्य माने जाते हैं। कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष पद के प्रवल दावेदार रहे बैजनाथ सिंह यादव को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह श्री यादव के कद को एक तरह से मिली मान्यता है।

इस कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के दस पदों पर पोहरी में कांग्रेस टिकिट के दावेदार सुरेश धाकड़, बैजनाथ सिंह यादव, रमेश शर्मा प्रगति, बासिद अली, बृजेन्द्र सिंह बुंदेला, जयकृष्ण केवट, बीरेन्द्र शर्मा, सफदर वेग मिर्जा, रामकुमार शर्मा, एपीएस चौहान की नियुक्ति की गई है। वहीं महामंत्री पद पर शिवनंदन पडरिया, समीर गांधी, रामपाल रावत पोहरी, छत्रपाल सिंह गुर्जर, देशराज जाटव, किशन सिंह तोमर, के.एल राय, असफाक अहमद एडवोकेट, संदीप महेश्वरी नरवर, अतीक अहमद शिवानी, संजय सांखला, रामभरोसी शर्मा, रामसिंह रघुवंशी, योगेश करारे, श्रीमती शकुन्तला खटीक को शामिल किया गया है। संगठन सचिव के रूप में रवि वशिष्ठ, उषा भार्गव, पूनम कुलश्रेष्ठ, अशोक शर्मा, अमरत आदिवासी, जसवंत जाटव, अब्दुल रफीक अप्पल, अमृतलाल जाटव, राकेश रावत, राजेश कंथारिया, राकेश लोधी, मुस्ताक चच्चा, मुन्नी तोमर, कपिल जैन, मृदुल जैन,श्यामसुन्दर राठौर, रविन्द्र गोयल, अजयराज शर्मा, बसंत श्रीवास्तव, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह की नियुक्ति की गई है। 

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महाराज सिंह लोधी, कन्हैयालाल धाकड़, श्रीमती ज्योति यादव, डॉ. रामदुलारे यादव, केशर भील, महेश श्रीवास्तव, अवतार सिंह गुर्जर, प्रथ्वीराज आसपुर, बाबूराम नरेश जाटव, डॉ. अशोक बेडिय़ा, मुन्नी देवी राजपूत, इरशाद पठान, दौलत सिंह धाकड़, राकेश सेठ, बलवीर निवोरिया, देवीलाल लोधी, जवाहर सिंह रावत लल्ला भैया, जावेद कुर्रेशी को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!