कक्षा एक से आठवीं तक की परीक्षाएँ यानि वार्षिक मूल्यांकन अब 29 मार्च से 7 अप्रैल तक होगा। पूर्व में ये परीक्षाएँ एक से 10 मार्च तक होना थीं। राज्य शिक्षा केन्द्र ने 21 फरवरी को संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है। यह संशोधन प्रतिभा-पर्व में ‘डी’ और ‘ई’ ग्रेड में आए विद्यार्थियों की विशेष कक्षाएँ लगाकर उनके शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के दृष्टिगत किया गया है। कक्षा एक से 4 तक वार्षिक मूल्यांकन 30 मार्च से 7 अप्रैल तक तथा कक्षा 5 से आठवीं तक का मूल्यांकन 29 मार्च से 7 अप्रैल तक होगा।
कक्षा एक से 4 की परीक्षाएँ सुबह 11 से डेढ़ बजे और कक्षा 6 तथा 7 की परीक्षाएँ सुबह 11 से 2 बजे तक होंगी। कक्षा 5 की परीक्षाएँ सुबह 7 से साढ़े 9 तक और कक्षा 8 की परीक्षाएं सुबह 7 से 10 बजे तक होंगी। आवश्यकता पड़ने पर दो पालियों में संचालित होने वाली शालाओं में कक्षा 1 से 4 तक की परीक्षाएँ सुबह 7 से साढ़े 9 तक अनुमोदन लेकर ली जा सकती हैं। परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किये जायेंगे। सभी जिलों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश और समय-सारिणी भेजकर संशोधित कार्यक्रम अनुसार वार्षिक मूल्यांकन के निर्देश दिए गए हैं। समय सारिणी राज्य शिक्षा केन्द्र के पोर्टल पर भी अपलोड है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।