शिवपुरी में RSS का रोडशो आज

shailendra gupta
0
शिवपुरी- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आज दोपहर 12 बजे स्थानीय पोलोग्राउण्ड में विशाल हिन्दूसंगम एवं पथसंचलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप में संघ के अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पिछले एक माह से जिले भर के स्वयंसेवक तैयारी में जुटे हुए थे।
संघ के प्रचार विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले में पहलीबार विशाल हिन्दू संगम एवं पथसंचलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संघ की शक्ति का प्रकटीकरण एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में नए कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। स्थानीय पोलोग्राउण्ड पर दोपहर 12 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संघ के अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसके अलावा प्रांतीय अधिकारी प्रचारक सहित जिले भर के लगभग 10 हजार स्वयंसेवक अपनी सहभागीता निभाएंगे। बताया गया है कि शहर में पहलीबार होने वाले विशाल हिन्दू संगम की तैयारियां जिले में पिछले एक माह से बदस्तूर चल रहीं थी, इस क्रम में  बदरवास, कोलारस, लुकवासा, खतौरा, ऐजवारा, पोहरी, बैराड़, भटनावर, छर्च ग्रामीण क्षेत्र में बैठकों का आयोजन किया वहीं प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रैली, होर्डिंग बैनर, पोस्टर लगाए गए, शहर सहित इन ग्रामीण क्षेत्रों में पथ संचलन में चलने वाले कार्यकर्ताओं का अभ्यास कराया गया था। हजारों की संख्या में जिले भर से आने वाले स्वयंसेवकों कतार बद्ध आज शहर के पोलोग्राउण्ड से अस्पताल चौराह, गांधी चौक, धर्मशाला रोड़, न्यूब्लॉक, जल मंदिर, एबी रोड़, सईसपुरा, खटीक मोहल्ला, मीट मार्केट, एबी रोड़, माधव चौक, गुरूद्वारा, नीलगर चौराहा, राजपुरा रोड़, झांसी तिराहा, गुरूद्वारा चौक, राजेश्वरी रोड़, अग्रसैन तिराहे से होते हुए पोलोग्राउण्ड में पहुंचकर समापन किया जाएगा। सभी स्वयंसेवकों से आग्रह है कि वह समय पर गणवेश में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।  
 
पथ संचलन का शहर में होगा अभूतपूर्व स्वागत  
शहर में हिन्दू संगम कार्यक्रम के तहत निकाले जाने वाले पथ संचलन का नागरिकों द्वारा अभूतपूर्व कार्यक्रम किया जाएगा। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया जाएगा। मार्ग के प्रमुख चौराहों पर डीजे साउण्ड द्वारा राष्ट्र भक्ति के गीतों का गायन कर  स्वयंसेवकों में जोश भरा जाएगा। स्वागत के क्रम में लोगों द्वार जगह-जगह तोरण द्वार बनाए जाएंगे, माता- बहिनों द्वारा कार्यकर्ताओं की आरती उतारी जाएगी। स्वागत की तैयारियां शहर में लोगों द्वारा जोर शोर से की गई है।
 
इन स्थानों पर रहेगी पार्किग व्यवस्था  
हिन्दू संगम पथ संचलन कार्यक्रम में शामिल होने वाले शहर सहित जिले भर के कार्यकर्ताओं के  आने वाले वाहन रखने की व्यवस्था की गई है। जिसमें बदरवास, लुकवास क्षेत्र से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहन तात्याटोपे प्रांगण में, कोलारस क्षेत्र से आने वाले वाहनों की व्यवस्था जिला चिकित्सालय के सामने शिवपुरी क्लब में रखी गई है। पोहरी बैराड़ से आने वाले वाहनों की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक निवास के पास पोहरी रोड़ पर की गई है। शिवपुरी नगर के  दो पहिया वाहनों के लिए अस्पताल चौराहे पर सरस्वती शिशु मंदिर में व चार पहिया वाहनों के लिए नगर पालिका परिसर में व्यवस्था रखी गई है। सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वह अपने-अपने वाहन निश्चित स्थान पर रखें।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!