भाजपा सरकार ने किसानों का स्वाभिमान और मनोबल बढ़ाया:के.एल अग्रवाल

shailendra gupta
0
शिवपुरी-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वर्णिम मध्य प्रदेश के निर्माण का जो सप्तरंगी सपना बुना है। स्वर्णिम मध्य प्रदेश का उनका यह सपना सही मायने में किसानों की खुशहाली और सम्रद्धि से ही पूरा होगा। इसलिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान कैबिनेट का गठन किया है। पूरे देश में मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है।


जहां किसानों को गेंहू पर सौ रूपए बोनस दिया जा रहा है, एवं एक प्रतिशत ब्याज ऋण उपलब्ध कराने की सम्मान जनक व्यवस्था मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने सुनिश्चित की है। उक्त उदगार सामान्य प्रशासन मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री के.एल अग्रवाल ने भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित बलराम शिवराज किसान संदेश यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। तात्याटोपे स्मारक प्रांगण में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के बलराम संदेश यात्रा कार्यक्रम में किसान मोर्चा द्वारा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर नियुक्त किए गए किसान प्रहररियों एवं किसान सह प्रहररियों के जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री केएल अग्रवाल ने कहा कि बलराम शिवराज किसान संदेश यात्रा के माध्यम से हमें गांव-गांव तक मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवपुरी विधायक माखन लाल राठौर ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार राजनैतिक भेदभाव के चलते प्रदेश सरकार को खाद मुहैया नहीं करा पा रही है। जिससे किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कोलारस विधायक देवेन्द्र जैन ने कहा कि महाभारत काल में एक बलराम जी किसानों के शुभचिंतक हुए और उसके बाद आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाभारत कालीन बलराम की तरह किसानों की बेदना को, दर्द को समझा है और उनके कल्याण की दिशा में काम किया है। पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि एनडीए की सरकार जब केन्द्र में थी तब किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना के रूप में बेहतर काम हमने किया था अब मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में किसानों की खुशहाली, समृद्धि और उनके खोए हुए मनोबल को पुन: उपलब्ध कराने की दिशा में भाजपा की सरकार काम कर रही है। करैरा विधायक रमेश खटीक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितैशी सरकार है। बलराम किसान संदेश यात्रा के माध्यम से चौपालों पर हमें सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान ने कहा कि बलराम किसान संदेश यात्रा के माध्यम से हम प्रत्येक मतदान केन्द्र तक पहुंचकर किसानों की समस्याओं एवं गांव के विकास के प्रमुख मुद्दों का एक प्रपत्र तैयार करके उनकी समस्याओं  का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलामहामंत्री डॉ. तुलाराम यादव संबोधित करते हुए रैली में चलने वाले कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी ठीक से उनको दें। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन राजेन्द्र रावत एवं संचालन हेमपाल सिंह दांगी ने किया। 
 
प्रभारी मंत्री ने दी वाहन रैली को हरी झंडी 
तात्याटोपे स्मारक प्रांगण में भाजपा किसान मोर्चा के जिला सम्मेलन के उपरांत प्रभारी मंत्री के.एल अग्रवाल ने किसान मोर्चा की भव्य वाहन रैली को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। बलराम किसान शिवराज संदेश यात्रा की यह एक हजार दो पहिया वाहनों की विशाल रैली राजेश्वरी रोड़, गुरूद्वारा, माधव चौक, कोर्ट रोड़, न्यूब्लॉक, एबी रोड़, पुरानी शिवपुरी, नीलगर चौराहा, झांसी तिराह होते हुए रैली का समापन तात्याटोपे प्रांगण में किया गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!