शिवपुरी. भाजयुमो की जिला बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय आदर्श नगर पर सुबह 11 बजे संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि भाजयुमो जिला प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री सुशील रघुवंशी, अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन एवं जनपद अध्यक्ष गगन खटीक प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजयुमो युवा मोर्चा के द्वारा की गई।
जिसमें भाजयुमो के विशेष सदस्यता अभियान 12 जनवरी से 23 जनवरी के लिए मंडल अध्यक्ष महामंत्री व मंडल प्रभारियों की बैठक कर तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिसमें सभी मंडलों के सदस्यता हेतु लक्ष्य निर्धारण किए वह मंडलों में बैठक कर ग्राम केन्द्र व ग्राम पंचायतों में युवा कार्यकर्ताओं को जोड़कर शिवपुरी जिले में लगभग 22000 युवाओं को म.प्र. शासन की जनहितैषी व कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। युवा मोर्चा का सदस्य बनाया जाएगा। तथा मंण्डलों में दीवार लेखन होर्डिंग पेम्पप्लेट के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 9 से 12 जनवरी तक सभी मंडलों में मण्डल प्रभारियों की बैठक निर्धारित की गई है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रत्येक मण्डल में कार्यक्रम जैसे युवा प्रतिभा सम्मान समारोह 18 जनवरी को अधिकतम सदस्यता दिवस व 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती पर रक्तदान शिविर परीक्षण कर मनाई जाएगी। कार्यक्रम में मार्गदर्शन देते हुए मुख्य अतिथि सुशील रघुवंशी भाजयुमो को भाजपा के रीढ बताया व युवा मोर्चा भाजपा की जनहितैषी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे व युवाओं को जागरूक कर भाजयुमो का सदस्य बनाएं व भाजपा को मजबूत करें। कार्यक्रम में मार्गदर्शन देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष जीतेन्द्र जैन ने बताया कि म.प्र. शासन की 168 लोककल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं।
जिनकी जानकारी हम युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को होना चाहिए और उनका लाभ अधिक से अधिक व्यक्तियों को मिले ऐसा प्रयास करना चाहिए कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गगन खटीक द्वारा बताया गया कि भाजपा के 2013 की पहली सीढ़ी की शुरूवात भाजयुमो की सदस्यता के द्वारा हो रही है यदि हम अपने लक्ष्य को पूरा करते हैं तो निश्चित ही भाजपा मजबूत होगी व हमारा मतदाता प्रतिशत भी बढेगा। कार्यक्रम में जिले के सभी 12 मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री एवं जिले के समस्त पदाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा महामंत्री दिग्विजय सिंह सिकरवार द्वारा तथा आभार युवा मोर्चा महामंत्री आशुतोष शर्मा द्वारा किया गया।
