फिजीकल कॉलेज को विधायक निधि से मिला फर्नीचर

shailendra gupta
0
शिवपुरी- शिवपुरी विधायक माखन लाल राठौर ने बीते रोज फिजीकल काँलेज में दो लाख 63 हजार 320 रूपए की राशि का फर्नीचर अपनी विधायक निधि से तात्याटोपे राज्य शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा।इस अवसर पर विधायक ने अपने उदबोधन में कहा कि खेल जीवन का आवश्यक अंग के रूप में है। शिक्षा के साथ-साथ खेलों से संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है।


खेलों के माध्यम से खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। फिजीकल कॉलेज के प्रशिक्षणार्थियों को बैठने की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए व कार्यालय उपयोगी फर्नीचर के लिए अपनी स्वेच्छा निधि देकर मुझे बड़ी प्रसन्नता महसूस हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे फिजीकल कॉलेज के प्राचार्य बीएस सिकरवार ने स्वागत भाषण में विधायक माखन लाल राठौर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की इस अवसर पर प्राचार्य ने अपनी मांग रखते हुए विधायक राठौर को बताया कि इस कॉलेज में महिला फिजीकल कॉलेज नहीं है जिसके चलते महिला खेल प्रशिक्षकों की कमी बनी हुई है। 
 
जिसकी मांग के समक्ष रखी जिस पर विधायक श्री राठौर ने इस कार्य को प्राथमिकता से लेने की बात कहीं। इस अवसर पर भाजपा के हरीशंकर शर्मा, योगेश शर्मा, जिला खेल अधिकारी, एमके धौलपुरी, फिजीकल व्याख्याता जगदीशचंद मकवाना, दीपक राज, ओपी शर्मा, महेश शर्मा एवं राजीव श्रीवास्तव, सलामत खांन, टीपी शर्मा, सकील खांन, नूर मोहम्मद, मीना मित्तल, योगेन्द्र दुबे, यादवेन्द्र चौधरी, चन्द्रशेखर बैमटे, कनीज फातमा, बृजमोहन चाहर, सुनीता ओझा, रानी, आदि खेल से संबंधित खेल प्रशिक्षक व खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व आभार फिजीकल कॉलेज के विजय भार्गव ने किया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!