शिवपुरी. कोलारस विधायक देवेन्द्र जैन ने भीषण सर्दी से ठिठुर रहे आदिवासी परिवारों को गर्म कम्बल का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंदों को विधायक निधि से चेकों का वितरण भी किया। कोलारस विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य ग्राम सरखण्डी, राजगढ और छीपोल का भ्रमण कर विधायक देवेन्द्र जैन ने ठंड से ठिठुर रहे आदिवासी महिला, पुरूषों और बच्चों को गर्म कम्बलों को वितरण किया।
इस दौरान उन्होंने ग्राम के जरूरतमंद लोगों को विधायक निधि के तहत राहत राशि के चैक भी वितरित किये। इस अवसर पर पर बाबू सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष, बलवीर सिंह धाकड जिला पंचायत सदस्य, कल्याण धाकड, सुरेन्द्र रावत सरपंच नेतवास, हिम्मत रावत पूर्व सरपंच पडोरा, कुवेर रावत खैरोना एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। तीन दिन में विधायक तीन हजार कम्बल बांट दिए। बीते तीन दिन से आदिवासी बाहुल्य बस्तियों में जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये जा रहे हैं इसी तारतम्य में अब तक विधायक श्री जैन द्वारा 3 हजार से अधिक कम्बलों का वितरण किया गया है। विधायक के इस राहत भरे कदम की ग्रामीणों ने सराहना की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।