कांग्रेस का जेल भरो आन्दोलन: शिवपुरी में फ्लॉप !

0
वर्तमान की प्रदेश सरकार की नाकामियों  को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत शिवपुरी शहर में आयोजित कांग्रेसियों का जेल भरो आंदोलन पूर्णत: सफल नहीं हो सका। वायदे के मुताबिक न तो भीड़ एकत्रित हुई और न ही कांग्रसियों में उत्साह देखा गया। इस आंदोलन को देखकर ऐसा लग रहा था मानो कांग्रेसियों के खाते में आंदोलन की सफलता की इबारत नहीं लिखी गई है।  

प्रदेश में सड़क बिजली खाद पानी की किल्लत को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जेल भरो आंदोलन किया गया। इस आंदोलन की तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से कांग्रेसी लगे हुए थे। इसी क्रम में जिले के प्रभारी एवं विधायक तुलसी सिलावट ने शिवपुरी जिले का दौरा कर कांग्रेसियों में उत्साह भरने की पूरी तरह कोशिश की और उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित पत्रकारवर्ता में कहा कि इस आंदोलन में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो कर जेल को भर देंगे। लेकिन जिले के प्रभारी विधायक तुलसी सिलावट आज के जेल भरो आंदोलन को देखकर ऐसा नहीं लगता की वह कांग्रेसियों में पूर्णत: उत्साह भर सके। निर्धारित कार्यक्रम समय अवधि तक कार्यक्रम स्थल पर मायूसी छाई रही। जिले के वरिष्ठ नेताओं को छोड़कर कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर ज्यादा नहीं दिखे। उक्त नेता जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसी तरह भीड़ एकत्रित करने की जुगत लगाते हुए दिखे गए। परन्तु उनकी यह जुगत पूर्णत: की ओर नहीं पहुंची। कांग्रेसियों द्वारा आयोजित जेल भरो आंदोलन को देखकर ऐसा लग रहा था कि पिछले आंदोलन की तरह यह आंदोलन भी फ्लॉप शो साबित रहा।
 
मौसम को दे रहे दोष
 
प्रदेश व्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत शिवपुरी में आयोजित जेल भरो आंदोलन में अपेक्षाकृत भीड़ न जुटने का कारण नेता लोग मौसम को दोषी ठहराते रहे। उनका कहना था कि अधिक सर्दी होने के कारण लोग घरों से नहीं निकले। वैसे देखा जाए तो कांग्रेस के आन्दोलन में वह स्थिति देखने लासक ही नहीं बनी जिसके तहत कांग्रेसियों ने जो रणनीति बुनी थी।
 
कांग्रेस की ओर से आया प्रेसनोट इस प्रकार है :-
शिवपुरी-प्रदेश में आज किसान व आमजन भाजपा की नीतियों के कारण परेशान है एक ओर जहां खाद संकट से किसान त्रस्त है तो वहीं दूसरी ओर आमजनता को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है प्रशासन पूरी तरह से भाजपामय नजर आ रहा है गरीब की सुनवाई नहीं हो रही है पूर्व में जब कांग्रेस की सरकार थी तब खाद समस्या को सामने नहीं आने दिया और रणनीति के तहत एडवांस में ही खाद के गोदाम भर लिए गए थे और किसान को आवश्यकतानुसार समय पर खाद प्रदाय किया गया लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने आम जनता व किसानों के साथ खिलवाड़ किया है जो बर्दाश्त नहीं होगा।

भाजपा के ही नेता खदान, मकान और दुकान से दूर रहने की हिदायतें दे रहे है और दूसरी ओर भाजपाई ही दुकान, खदान और मकान के पीछे पड़े है यह कैसी सरकार है कि यहां कार्यकर्ता के मुताबिक ही प्रशासन कार्य करता है ऐसी सरकार से जनत को अब आशा की किरण नजर नहीं आ रही है और कांग्रेस पार्टी का दायित्व है कि वह जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसी सरकार के खिलाफ जनता के साथ आवाज उठाऐं। इसीलिए इन समस्याओं को लेकर आज जनता उग्र होकर के सामने आई है और अपनी आवाज के माध्यम से भाजपा की भ्रष्ट सरकार के कारनामों को जेल भरो आन्दोलन के माध्यम से बता रही है। उक्त वक्तव्य दिए पिछोर विधायक के.पी. सिंह कक्काजू ने जो प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित जेल भरो आन्दोलन को संबेाधित कर रहे थे। इस अवसर पर ऑठों ब्लॉकों व शहर कांग्रेस सहित लगभग हजार-डेढ़ हजार की संख्या में कांग्रेसियों ने गिरफ्तारियां दी।
 
जेल भरो आन्दोलन में अपना वक्तव्य देते हुए जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव दादा ने कहा कि बेटी बचाओ योजना दिखावा साबित हो रही है आज माता-पिता को बचाने की कवायद नहीं है वहां बेटी कैसे बचेगी ऐसी ही घोषणावीर भाजपा के मुख्यमंत्री साबित हो रहे है जो केवल घोषणाओं तक ही सीमित है। पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला ने भाजपा के निरंकुश प्रशासन को कोसा और कहा कि आम आदमी की प्रशासन में कोई सुनवाई नहीं है जबकि भाजपा की सरकारी योजनाऐं ही धरातल पर शून्य है जिनका लाभ स्थानीय नागरिकों व ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा। पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने भी तीक्ष्ण शब्दों में भाजपा सरकार की नाकामी को दर्शाते हुए कोसा और कहा कि भाजपा की सरकार में आज जनता की पीड़ा को नहीं समझा जा रहा है जहां गरीबों के साथ प्रशासन का रवैया पक्षपातपूर्ण रहा जिन योजनाओं का लाभ गरीब चाहता है वह आज भूखों मरने की कगार पर है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कोलारस रविन्द्र शिवहरे ने कहा कि विकास में बाधा बन रही भाजपा की सरकार केन्द्र पर अपना ठीकरा फोड़ती है जबकि हकीकत देखी जाए तो केन्द्र के द्वारा मंजूर योजनाओं का भाजपा ही क्रियान्वयन नहीं कर पा रही। आन्दोलन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी आलोक सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है स्वयं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं को जिन कार्यों को करने को रोकने की हिदायत देते है आज वही कार्यकर्ता इन कार्यों को जोरों से और अपनी मनर्जी से करने में लगे हुए है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला और आज हुए आन्दोलन को प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में बताया साथ ही कहा कि जिले ही नहीं बल्कि शहर भर में आमजनता व किसान भाजपा के शासन से परेशान है और यदि व्यवस्थाओं में सुधार न हुआ तो ऐसे आन्दोलन आगे भी होते रहेंगे। जेल भरो आन्दोलन में भाजपा सरकार को कोसते हुए करैरा ब्लॉक अध्यक्ष के.एल.राय ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं को कृषक हितैषी बताते है और उनके ही राज्य में किसान आज दर-दर की ठोकरें खाकर ब्लैक में खाद खरीद रहा है ऐसे कैसे किसान हितैषी शिवराज जिन्हें अपने किसान भाईयों की चिंता नहीं। खाद-बिजली के संकट से जनता त्रस्त है। कार्यक्रम में आठों ब्लॉकों से आए कांग्रेसियों ने भी अपने तीक्षण बाण भाजपा सरकार के खिलाफ चलाए जिनमें ब्लॉक कांग्रेस नरवर से सगीर खान, पोहरी से जमील अंसारी, शहर कांग्रेस से अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलू शुक्ला, ऊषा भार्गव, जनपद अध्यक्ष पोहरी रामकली चौधरी, शकुन्तला खटीक, बदरवास से पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश बेडिय़ा, कोलारस से ब्लॉक अध्यक्ष सोहन गौड़, पिछोर से रामकृष्ण पाराशर, वरिष्ठ कांग्रेसी आलोक सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत विजय सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि अन्नी शर्मा, पार्षद गोविन्द शिकारी, वासित अली, पार्षद रामसिंह यादव, रामकुमार शर्मा, अब्दुल रफीक खान (अप्पल भाई)युवक कांग्रेस विधानसभा शिवपुरी अध्यक्ष जीतू रघुवंशी, पोहरी से युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शुक्ला, कोलारस से लोकसभा अध्यक्ष बण्टी रघुवंशी, संजय जैन आमोल सहित हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। जिन्होंने जेल भरो आन्दोलन में अपनी गिरफ्तारियां दी। कार्यक्रम का संचालन हरवीर सिंह रघुवंशी एवं राकेश जैन आमोल ने संयुक्त रूप से किया।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!