राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के अध्यक्ष ने घोषित की कार्यकारिणी

shailendra gupta
0
अशोक सम्राट
जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति
शिवपुरी. भ्रष्टाचार के दंश से हर आमजन पीडि़त है ऐसे में आमजनों की समस्या की दृष्टिगत रखते हुए शिवपुरी में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश सिंह सेंगर व प्रदेशाध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह राजपूत के अनुमोदन पर शिवपुरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रहे युवा पत्रकार अशोक सम्राट अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अपने पदीय दायित्व को निभाया। श्री सम्राट के मुताबिक अब शिवपुरी में भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ जल्द ही कार्यकारिणी के नेतृत्व में आन्दोलन किया जाएगा जिसमें शासकीय ही नहीं बल्कि अशासकीय लोग भी जो भ्रष्टाचार को बढ़ा रहे है ऐसे तत्वों के विरूद्ध मोर्चा खोलकर इनका विरोध किया जाएगा।


श्री सम्राट ने अपनी कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के लिए अंकित गोयल, संजीव पुरोहित, के.के.दुबे, सचिव राकेश डागौर, सह-सचिव राजू(ग्वाल) यादव, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा (कुन्दे), महामंत्री ललित मुदगल के साथ सदस्यगणों में पंकज शर्मा, शेरा जितेन्द्र शर्मा, मुकेश शिवहरे, मणिकांत शर्मा, राजकुमार (राजू) शर्मा, कुं.श्रद्धा काले, तपन अरोरा, भरत ओझा एडवोकेट, योगेन्द्र जैन, लालू शर्मा, राहुल बंसल, अशफाक खान, सतीश राठौर व कमल शाक्य को शामिल किया गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!