शिवपुरी. म.प्र. हैण्डपंप तकनीशियन संघ पिछोर ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर अवध गुप्ता निर्विरोध चुने गए। हैण्ड पंप तकनीशियन संघ के जिलाध्यक्ष केएल शर्मा, महामंत्री हरिओम केवट ने संयुक्त रूप से प्रेस को दी जानकारी में बताया कि 4 जनवरी को पिछोर के प्रसिद्ध क्षेत्र बीजासेन माता के मंदिर पर हैण्डपंप तकनीशियन संघ की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया.
जिसमें पिछोर ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर अवध गुप्ता को सर्व सम्मति से तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं महामंत्री के पद पर अशोक राजपूत तथा कोषाध्यक्ष पद पर बालकृष्ण सोनी को नियुक्त किया गया इस अवसर पर सभी साथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
बधाई देने वालों में केएन व्यास, हरीशंकर शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, मुन्नालाल कोली, राजेन्द्र पुरोहित, अफगान खांन, बीके पुरोहित, संतोष कोली, रमाकांत मिश्रा, कैलाश यादव, राजेन्द्र शर्मा, मलखान सिंह, राकेश समाधिया, कालीचरण झा, रवि मिश्रा, राजकुमार पटेरिया, बाबूलाल मेहते, गजानंद सोनी एवं गंगावाल आदि प्रमुख है।