कड़कड़ाती सर्दी में जरूरतमंदों को ओढ़ाए कम्बल

shailendra gupta
0
शिवपुरी- कड़ाके की सर्दी में सर्दी से ठिठुरते बच्चों, महिलाएं एवं पुरुषों को समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद की 'वीर तात्याटोपेÓ शाखा के सदस्यों ने स्वयं अपने हाथों से गर्म कम्बल ओढ़ाए। यह आयोजन शाखा द्वारा मकर संक्रांती  के अवसर पर मध्य रात्रि को किया गया।

अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारत विकास परिषद की 'वीर तात्याटोपेÓ शाखा के सदस्यगण अध्यक्ष सुरेश चन्द्र शर्मा एवं संयोजक जेलर विजय सिंह मौर्य के नेतृत्व में मध्य रात्रि में शहर के रेलवे स्टेशन, पोहरी नाका, जिला चिकित्सालय, तात्याटोपे प्रांगण, राजेश्वरी रोड, झांसी तिराहा, इण्डस्ट्रियल एरिया, काली माता मंदिर, माधव चौक, बस स्टेण्ड, चिंताहरण मंदिर सहित मुख्य स्थानों पर आकस्मिक रूप से पहुंचे। 

यहां पहुंचकर सदस्य दलों ने वहां सर्दी से ठिठुरते जरूरतमंदों को चिन्हित कर मौके पर सो रहे पात्र लोगों को कम्बल ओढ़ाए। 'वीर तात्याटोपेÓ शाखा के सदस्यों द्वारा जहां आकस्मिक रूप से पहुंचे उक्त स्थलों पर गर्म व जरूरंतमंद के वस्त्रों का वितरण किया गया वहीं ग्राम में इस मौके पर उक्त लोगों को शीत ऋतु से बचाव के उपाय भी बताए गए। शीत ऋतु के प्रारंभ होते ही जरूरतमंदों को गर्म वस्त्रों का वितरण किए जाने के प्रकल्प के अन्तर्गत ही भाविप की वीर तात्याटोपे शाखा के दलों द्वारा समय समय पर गर्म वस्त्रों का वितरण किया जा रहा है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!