काली माता मंदिर पर भव्य महाभगवती जागरण 30 को

shailendra gupta
0
शिवपुरी. शहर के काली माता मंदिर पर आगामी 30 जनवरी को गुप्त नवरात्रि के अवसर पर जय मॉं काली माता जागरण समिति के द्वारा श्री महामाया भगवती काली माता के दरबार में मॉं की कृपा से 14वां वार्षिक महा भगवती जागरण का आयोजन किया जा रहा है। जहां सभी धर्मप्रेमीजनों से इस जागरण में सपरिवार शामिल होने का आग्रह आयोजन समिति द्वारा किया गया है।
आयोजन समिति जय मॉं काली माता जागरण परिवार द्वारा बताया गया कि श्री काली माता जी की महान दया दृष्टि से एवं वीर बजरंगवली की प्रेरणा से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14वां महा भगवती जागरण स्थानीय काली माता मंदिर झांसी रोड पर किया जा रहा है। जहां इस पुनीत कार्य में हमारे साथ मिलकर भगवान से प्रार्थना करें कि सत्य व धर्म से भटके हुए मानव जाति को भगवान धर्म के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें। 

कार्यक्रम के अनुसार 30 जनवरी को मॉं राज राजेश्री मंदिर से प्रात: 10 बजे भव्य कलश यात्रा एवं छप्पन भोग, फूल बंगला सजेगा वहीं 30 जनवरी को ही रात्रि 9 बजे से मॉं भगवती का विशाल आर्केस्ट्रा रात्रि जागरण होगा और 31 जनवरी को हवन पूर्णाहुति एवं कन्याभोजन का आयोजन होगा। इस भव्य आयोजन में सभी शहरवासियों से सपरिवार इस महा भगवती जागरण में शामिल होने का आग्रह आयोजन समिति द्वारा किया गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!