इनरव्हील क्लब ने लगाया दंत परीक्षण शिविर, बच्चों को टूथब्रश वितरित किए

shailendra gupta
0
शिवपुरी. प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब शिवपुरी द्वारा गोद लिए गए पुरानी शिवपुरी स्कूल में बच्चों का नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें शहर के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ.दुष्यंत दुबे द्वारा करीब 250 बच्चों के दांतों का परीक्षण किया गया तथा साथ ही बच्चों को टूथब्रश नि:शुल्क वितरित किए गए।

इसी क्रम में बच्चों का ड्राइंग प्रतियोगिता व सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने काफी संख्या में दोनों प्रतियोगिताओं में भाग लिया। ऐसा क्लब की अध्यक्ष श्रीमती कविता बिन्दल एवं सचिव श्रीमती शशि शर्मा ने बताया। इस अवसर पर पर क्लब के अन्य सदस्य डॉ.सुनीता गौड़, मंजू बंसल, प्रिया अरोरा, नीलम अरोरा, रेणु जैन, अलका सांड, सुनीता भाण्डावत, चन्दा अग्रवाल, कुसुम ओझा, डॉ.अनीता वर्मा, रानी गोयल, सुषमा अग्रवाल, आशा गुप्ता, अल्का ठाकुर, मंजू वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!