अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु नरवर मगरौनी में किया जन सम्पर्क

0

शिवपुरी- अग्रवाल मित्र मण्डल शिवपुरी द्वारा आगामी 17 फरवरी को किए जाने वाले अग्रवाल युवक युवती सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु अंचल में व्यापक जन सम्पर्क किया जा रहा है। अग्रवाल मित्र मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समाज के लोगों से मिलकर व्यापक जन सहयोग एवं समर्थन प्राप्त कर रहे हैं।
इसी क्रम में अग्रवाल मित्र मण्डल के अध्यक्ष पी डी सिंघल, संरक्षक डा. एल डी गुप्ता, के सर गुप्ता, के एन गोयल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आज नरवर, मगरौनी एवं भितरवार पहुंचकर व्यापक जन सम्पर्क किया। उन्होंने नरवर में नेमी चंद जैन, विमल चंद जैन, पिंकी अग्रवाल राजेश्वरी मेडीकल, अनिल कुमार अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ अग्रवाल युवक युवती सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु चर्चा की तथा नरवर मगरौनी अंचल से इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में अधिक से अधिक जोड़ों का विवाह कराने की अपील की।
 
उन्होंने बताया कि अग्रवाल मित्र मण्डल द्वारा अग्रवाल समाज के विभिन्न संगठनों के सहयोग से होने वाले अग्रवाल युवक युवतियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु पंजीयन प्रारंभ कर दिए गए हैं। इसके साथ ही अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों, जन सहयोग एवं समर्थन हेतु अग्रवाल मित्र मण्डल के साथ अग्रवाल समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिले के सभी अंचलों मेें पहुंचकर समाज के लोगों से चर्चा कर उनका सहयोग प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अग्रवाल मित्र मण्डल द्वारा अग्रवाल समाज के युवक युवतियों के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 17 फरवरी 2012 को मध्य देशीय अग्रवाल धर्मशाला शिवपुरी पर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अग्रवाल मित्र मण्डल द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस अग्रवाल समाज के युवक युवतियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में अधिक से अधिक जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा जिसमें अग्रवाल समाज के निर्धन, गरीब, विकलांग बन्धुओं के भी विवाह सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया है। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में अग्रवाल मित्र मण्डल शिवपुरी द्वारा अग्रवाल समाज के साथ ही विभिन्न अग्रवाल संगठनों के सामूहिक सहयोग से यह यह कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाएगा। उन्होंने सर्व संबंधितों से इस आयोजन में सहयोग कर इसे सफल बनाने की अपील की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!