शिवपुरी. देहात थानांतर्गत आने वाले पुरानी शिवपुरी में एक परिवार के ऊपर एक बदमाश युवक ने तेजाब फेंक दिया जिससे उस परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेजाब फेंकने के बाद बदमाश मौके से भाग खड़ा हुआ। पुरानी शिवपुरी में घटी घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेडलाईट ऐरिया में रहने वाले कल्ला पुत्र ओगरी बेडिय़ा, विनय पुत्र ओगरी बेडिय़ा और बालिका कुंती पुत्री कल्ली बेडिय़ा पर एक युवक चीकू राठौर पुत्र सीताराम राठौर निवासी अहीरपुरा ने तेजाब फैंक दिया। युवक चीकू राठौर द्वारा तेजाब फैंके जाने के बाद तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। शनिवार की अल सुबह 5 बजे इस बारदात को चीकू राठौर ने अंजाम दिया है। तेजाब फेंकने के बाद युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।