शिवपुरी. किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया शिवपुरी जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान आज 18 दिसम्बर को अनेकों कार्यक्रम में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. कुसमारिया प्रात: 6:00 बजे कार द्वारा झांसी से रवाना होकर शिवपुरी पहुंचेगे। आप प्रात: 9:30 बजे गा्रम चौकी में जैविक तथा अन्य कृषि गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। अवलोकन उपरान्त डॉ.कुसमारिया कोलारस के लिए रवाना होगें। जहॉ कोलारस में कृषक संगोष्ठी व म.प्र.मण्डी बोर्ड कर्मचारी कल्याण महांसघ द्वारा आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेंगे। कार्यक्रम उपरान्त कार द्वारा झांसी के लिए रवाना होंगे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।