शिवपुरी. समाजसेवी संस्था लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ ने एक युवती दीपा पुत्री पप्पू बाथम की शादी के कन्यादान हेतु कपड़े, वर्तन, गहने, एवं गिफ्ट आयटम बीते रोज सप्रेम भेंट किए। संस्था की अध्यक्ष कविता गोयल ने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। कन्यादान का महत्व प्राचीन काल से हिन्दू विवाह में बताया गया है।
इस अवसर पर संस्था की सचिव लायनेस सुषमा गोयल, सुमति बंसल, राज बिंदल, रुचि जैन, सुरेखा माहेश्वरी, वंदना शिवहरे, मीना जैन, शिम्मी जैन, संगीता जैन, बबीता गुप्ता, गीता जैन, शोभा सिंघल, सुधा मित्तला रजनी राठौर, प्रीति अग्रवाल, अर्चना भार्गव, कुमुद अग्रवाल उपस्थित थीं। कार्यक्रम की संयोजक लायनेस सुधा मित्तल, रजनी राठौर एवं प्रीति अग्रवाल रहीं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।